फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Is the Gen-Z movement an attempt to topple the government?

Kaushambi News: क्या जेन-जी आंदोलन सरकार पलटने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Is the Gen-Z movement an attempt to topple the government?
लोक सेवा आयोग से पीसीएसमेंस का साक्षात्कार देकर बाहरनिकले अभ्यर्थी से सवाल जवाबकरते छात
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2025 के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सोमवार से शुरू हुआ। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी यहां पहुंचे। दो पालियों में हुए साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से अलग अलग विषयों से जुड़े सवाल किए गए। प्रक्रिया 24 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

साक्षात्कार के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि आयोग में प्रवेश करते समय में आप क्या सोच रहे थे? जंतर-मंतर पर युवाओं का जेन-जी आंदोलन क्या भारत में सत्ता पलटने की साजिश थी?
विज्ञापन

जिन्ना अचानक से इतने बड़े नेता कैसे हो गए? जिन्ना पाकिस्तान बनने के कुछ महीनों बाद ही मर गए तो क्या तब तक इंतजार करके भारत विभाजन से रोका जा सकता था? नौकरी के अलावा छात्र और क्या-क्या स्वरोजगार कर सकते हैं कम पैसे में? इसी तरह अन्य सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह एक अभ्यर्थी ने बताया कि यह उनका पांचवां प्रयास है। एसडीएम पद पर चयनित होने के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे थे। इनके पूछा गया कि यदि उनका चयन एसडीएम पद पर होता है तो क्या आप अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए एआई पर पूरी तरह से निर्भर कर सकते हैं? प्रशासनिक व्यवस्था में एआई को लागू करने करते समय किन बातों का ध्यान रखेंगे?

---

पूछे गए दिव्या मित्तल से जुड़े सवाल
एक अभ्यर्थी ने बताया कि उनसे पूर्व आईएएस अफसर दिव्या मित्तल से जुड़े सवाल भी पूछे गए। दिव्या मित्तल का इस्तीफा कहां तक सही है। इसे आप कहां तक सही मानते हैं? इसी तरह कानून बनाने की प्रक्रिया क्या? कानून बनाने में कौन-कौन शामिल होता है? दरअसल, पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा में सफल 2297 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया 24 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed