{"_id":"6abab498112d52103509b964","slug":"congress-protests-against-the-election-commissions-functioning-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-149131-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञानेश कुमार का पुतला फुंकते कांग्रेसी। स्रोत: पार्टी
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने कौशाम्बी में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उनका पुतला फूंका। इसके बाद जिलाधिकारी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के भीतर वरिष्ठ अधिकारियों ने कई फैसलों पर आपत्तियां दर्ज की हैं। मतदाताओं के नाम काटने संबंधी कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने मांग की है कि भविष्य के चुनाव ज्ञानेश कुमार की देखरेख में न कराए जाएं और मामले में कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि यदि इन अनियमितताओं में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में राजेश साहनी, रामबहादुर त्रिपाठी, श्याम मूर्ति तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, राम सूरत रैदास, रावेंद्र यादव और प्रदीप सिंह पटेल मौजूद रहे।