{"_id":"6abab31037d87483bf0e9940","slug":"preparations-underway-to-operate-buses-on-the-karari-and-lucknow-routes-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-149145-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: करारी और लखनऊ रूट पर बस चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: करारी और लखनऊ रूट पर बस चलाने की तैयारी
विज्ञापन
मंझनपुर डिपो म खड़ी बस में सवार होते यात्री। संवाद
यात्रियों की कमी से कम आय वाले मार्गों पर संचालित रोडवेज बसों के रूट में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। मंझनपुर डिपो प्रबंधन ऐसे मार्गों को चिह्नित कर रहा है, जहां बसों में अपेक्षित यात्री नहीं मिल रहे हैं। इन मार्गों से बसें हटाकर अधिक मांग वाले रूट पर संचालित करने की योजना बनाई जा रही है।
मंझनपुर बस डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि इस सप्ताह 27 बसों से होने वाली आय 50 प्रतिशत से भी कम रही है। करीब 40 से 45 प्रतिशत ही आय हो सकी है। ऐसे में कम यात्री वाले मार्गों की समीक्षा की जा रही है। रूट मैप तैयार होने के बाद बसों को करारी और लखनऊ समेत अन्य ज्यादा मांग वाले मार्गों पर चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरायअकिल से करारी होते हुए मंझनपुर और लखनऊ के लिए एसी जनरथ बस सेवा पहले से संचालित है। अब करारी होकर अन्य लंबे मार्गों पर भी बसें चलाने की तैयारी है। इसके अलावा भरवारी से मंझनपुर होते हुए लखनऊ के लिए भी बस सेवा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
डिपो प्रबंधन को उम्मीद है कि मांग वाले मार्गों पर बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही बसों की आय बढ़ने से डिपो के घाटे को कम करने में भी मदद मिलेगी।