फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Thieves entered the house through the roof and stole jewelry worth seven lakhs

Kaushambi News: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने सात लाख के गहने चुराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house through the roof and stole jewelry worth seven lakhs
सुरसेनी गांव में चोरी की घटना के दौरान तोड़ा गया बक्सा। स्रोत- स्वयं
सरायअकिल कोतवाली के सुरसेनी गांव में शुक्रवार की देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सात लाख के गहने पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर गृह स्वामी के होश उड़ गए। तिल्हापुर पुलिस चौकी में उसने घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सुरसेनी गांव निवासी किसान दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनके छत पर पत्थर फेंकने की आवाज आई। इस पर उन्होंने छत पर जाकर टॉर्च की रोशनी से चारों ओर मुआयना किया लेकिन कोई दिखाई नहीं पड़ा। कुछ देर बाद नीचे आकर वह कमरे में सो गए।इसी बीच चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने का हार, मंगलसूत्र, अंगूठी समेत करीब सात लाख का गहना चुरा ले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जागने के बाद बक्से का टूटा हुआ ताला और कमरे में बिखरा सामान देखने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दीपक के मुताबिक चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब सात लाख है। घटना के बारे में सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिली होगी तो चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed