{"_id":"65aef6ddd926215cef0a5064","slug":"theft-worth-lakhs-from-house-and-shop-valuables-passed-away-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-7698-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मकान व दुकान से लाखों की चोरी, कीमती सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मकान व दुकान से लाखों की चोरी, कीमती सामान किया पार
Tue, 23 Jan 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
टेड़ीमोड चौराहे में चोरी के बाद खड़े लोग। संवाद
कोखराज कोतवाली के टेढ़ीमोड़ चौराहे पर चोरों ने रविवार की रात मकान व दुकान को तबीयत से खंगाला। चोर कई लाख का कीमती सामान समेट ले गए। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। भुक्तभोगियों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
शहजादपुर निवासी पंकज गुप्ता ने टेढ़ीमोड़ में खाद की दुकान खोल रखी है। रविवार रात चोर उनकी दुकान के ऊपर लगे पांच लाख रुपये कीमती पैनल खोल ले गए। इसी तरह झंडापुर निवासी फुरकान की हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोर एक लैपटाॅप, दो ग्लाइंडर, दो गार्डन पाइप समेत करीब 50 हजार रुपये का समान उठा ले गए।
इसी तरह टेढ़ी मोड़ निवासी मुजाहिद के घर से रस्सी के सहारे अंदर दाखिल हुए चोर एक साइकिल और अन्य सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवारों को सोमवार की सुबह हुई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने मौका-मुआयना किया और पीड़ितों से तहरीर ली। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।