फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   theft in kaushambi

मुस्तफाबाद में नकब लगाकर चोरों ने पार की गृहस्थी

Fri, 06 Sep 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
theft in kaushambi
theft in kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के मुस्तफाबाद गांव में बुधवार की रात नकब लगाकर एक मकान में घुसे चोर किसान के बेटे का अरमान सहित करीब तीन लाख का माल समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद गांव के सुंदर यादव किसान है। सुंदर के बेटे ओंकार सिंह का बीफार्मा में चयन हुआ है। उसकी फीस के लिए उन्होंने एक लाख रुपये की व्यवस्था की थी। यह पैसा घर में रखा था। सुंदर यादव का कहना है कि बुधवार की रात वह अपने नलकूप में थे। घर में उनकी पत्नी पार्वती और दो बहुएं सो रही थी। रात को किसी समय चोर नकब लगाकर मकान में दाखिल हो गए। चोरों ने घर के अंदर रखा बाक्स पार कर दिया। सुबह परिवार के लोग उठे तो कमरे का समान बिखरा देख दंग रह गए। घटना की जानकारी होने पर वह भी घर आए। इस दौरान पता चला कि गिरजा शंकर के खेत में बाक्स व कुछ कपड़े पड़े हैं। उसमें रखा एक लाख नकद व बहुओं के गहने गायब थे। मामले की तहरीर कौशाम्बी कोतवाली में दी गई है। सुंदर यादव ने बताया कि चोर घर से एक लाख नकद सहित तीन लाख का समान ले गए हैं। एक लाख रुपया उन्होंने बेटे को दाखिला दिलाने के लिए व्यवस्था की थी। इंस्पेक्टर स्वामी प्रसाद का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन किया जा रहा है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed