{"_id":"60203c438ebc3ed6541cd2c0","slug":"theft-attempted-in-union-bank-s-atm-booth-kaushambi-news-ald298660141","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन बैंक के एटीएम बूथ में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन बैंक के एटीएम बूथ में चोरी का प्रयास
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक की तहरीर पर नामजद केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। स्थानीय कस्बा स्थित यूनियन बैंक के एटीएम बूथ में शुक्रवार शाम चोरी का प्रयास किया गया। बूथ में तोड़फोड़ भी की गई। सफलता नहीं मिलने पर चोर भाग गया। मामले में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
चायल कस्बा स्थित तहसील के पास यूनियन बैंक का एटीएम बूथ है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम बूथ के अंदर एक युवक था। आरोप है कि युवक ने बूथ के अंदर तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर भाग निकला। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को चिन्हित करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर पिपरी विजय कुमार राय का कहना है कि एक विक्षिप्त ने एटीएम बूथ में तोड़फोड़ की थी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।