फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The utensils market shines with the arrival of the wedding season

Kaushambi News: सहालग की दस्तक से चमका बर्तनों का बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The utensils market shines with the arrival of the wedding season
खरमास की समाप्ति के बाद मंगलवार से सहालग शुरू हो गई है। इसको लेकर बर्तनों की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं। बर्तनों की बिक्री बढ़ने से दुकानदारों में खुशी है। वहीं बर्तनों की कीमतों में कुछ उछाल देखने को मिल रहा है। नगर के मुख्य बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में बर्तनों की दुकानें सज गई हैं। खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

14 अप्रैल से खरमास समाप्त हो गया। बुधवार से सभी शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। 20 अप्रैल से शादी की शहनाई की धुन भी सुनाई देने लगेगी। शादी वाले घरों में तेजी से तैयारी में लोग जुट गए हैं। विवाह में बेटियों को उपहार में बर्तन देने की पुरानी परंपरा है। इसी के कारण बर्तनों की दुकान पर खरीदने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

बर्तन व्यापारी मोहन श्याम केसरवानी का कहना है कि इस बार लोग आधुनिक डिजाइन वाले डिनर सेट, फैंसी क्रॉकरी और तांबे के वाटर डिस्पेंसर काफी पसंद कर रहे हैं। बाजार में 51, 101 और 151 बर्तनों के खास मैरिज कंबो सेट भी उपलब्ध हैं। इसकी कीमत बजट के अनुसार 10 से लेकर 50 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम रस्तोगी ने बताया कि कि स्टील के साथ-साथ इस बार पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग में भी इजाफा हुआ है। मंझनपुर के बर्तन कारोबार नीरज कसेरा ने बताया कि लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इसलिए शादी में तांबे के जग, गिलास और पीतल की परात जैसे पारंपरिक बर्तन उपहार में देना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed