फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The tank has not been built for 30 months and water is being brought from half a kilometer away

Kaushambi News: 30 महीने से नहीं बन पाई टंकी आधा किमी दूर से ला रहे हैं पानी

Sat, 29 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 29 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The tank has not been built for 30 months and water is being brought from half a kilometer away
ग्रामीण अतर सिंह
सिराथू तहसील के बम्हरौली गांव में जल जीवन मिशन के तहत 7.22 करोड़ की लागत से बन रही पानी टंकी और पाइपलाइन का काम ढाई साल से अधर में लटका है। अधूरी परियोजना का खामियाजा ग्रामीणों को रोजाना उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए योजना की सुस्ती पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

हर घर नल-जल जीवन मिशन के तहत बम्हरौली गांव में 7.22 करोड़ रुपये से पानी टंकी का निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का कार्य मार्च 2022 में शुरू किया गया था। योजना के अनुसार, वर्ष 2024 तक कार्य पूरा कर बम्हरौली समेत तीन गांवों की करीब 9000 की आबादी को पेयजल आपूर्ति शुरू होनी थी।
विज्ञापन

इनमें 1785 घरों तक नल कनेक्शन देकर पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन लापरवाही और सुस्ती के कारण निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में पानी की टंकी का ढांचा अधूरा पड़ा है और कई हिस्सों में पाइपलाइन भी नहीं बिछाई गई है। जहां पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां रास्तों को जस का तस छोड़ दिया गया, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण राम सिंह, सोमचंद, रोहित, पवन कुमार, राम प्रसाद और रिंकू ने बताया कि अधूरी पाइपलाइन के चलते गांव में पानी का संकट गहराया हुआ है। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश है।



-कई जगह पाइपलाइन बिछी ही नहीं है। जहां बिछाई गई है, वहां ठेकेदार ने रास्ता भी ठीक नहीं कराया।- अतर सिंह, ग्रामीण


-ढाई साल से टंकी का निर्माण पूरा नहीं किया गया। इसके चालू होते ही गांव की बड़ी समस्या दूर हो सकती है।-राजकुमार राजपूत, ग्रामीण



सरकार की तरफ से बजट न मिलने से पानी की टंकी के निर्माण कार्य में देरी हो रही है। जैसे ही धनराशि आएगी, बाकी कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।-जयपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम

ग्रामीण अतर सिंह

ग्रामीण अतर सिंह

ग्रामीण अतर सिंह

ग्रामीण अतर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed