{"_id":"65b6cef11ec2581bba07aa97","slug":"the-miscreant-talked-obscenely-while-calling-the-married-woman-case-registered-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-107861-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विवाहिता को फोन कर मनचले ने कीं अश्लील बातें, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विवाहिता को फोन कर मनचले ने कीं अश्लील बातें, मुकदमा दर्ज
Mon, 29 Jan 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
करारी कोतवाली के एक गांव की विवाहिता से पड़ोसी ने फोन पर अश्लील बातें कर ऑडियो टेप कर लिया। आरोप है कि अब युवक आडियो वायरल करने की धमकी देकर तमंचा लगाकर विवाहिता को जबरन अपने घर में रखने धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
करारी क्षेत्र के रहने वाली एक विवाहिता का पति रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी छोटू उसे फोन कर जबरन अपने घर में रखने धमकी दे रहा है। विरोध करने पर युवक ने फोन कर असलहा व लाठी -डंडे के बल पर जबरन अपने घर उठा ले जाने की धमकी दी।
23 जनवरी की सुबह विवाहिता के घर के पास आरोपी हथियारों से लैस होकर आया और उसके घर में घुसने का प्रयास किया। देवर के विरोध करने पर उसने ऑडियो वायरल करने के साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रविवार को विवाहिता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, धमकी से विवाहिता समेत पूरा परिवार डरा-सहमा है।