फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The Minister in charge inspected the Kanha cowshed and gave necessary instructions.

Kaushambi News: प्रभारी मंत्री ने कान्हा गोशाला का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

Fri, 05 Jun 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 05 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The Minister in charge inspected the Kanha cowshed and gave necessary instructions.
प्रभारी मंत्री का जीरो प्वाइंट पर नगर अध्यक्ष स्वागत करते भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्
जनपद की प्रभारी मंत्री और पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने बृहस्पतिवार को नगर स्थित पल्हाना कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। मंत्री ने गोशाला में गोवंशों के रखरखाव और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को बेहतर संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से गोवंशों की पूजा-अर्चना कर उन्हें अपने हाथों से गुड़ और केला खिलाया। साथ ही गोशाला परिसर में प्रभारी मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, नगर अध्यक्ष कविता पासी, वीरेंद्र सरोज फौजी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला नोडल अधिकारी डॉ. पीके सिंह, अधिशासी अधिकारी राम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल समस्या पर ईओ और जेई को लगाई फटकार
गोशाला का निरीक्षक करने के बाद गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या तीन बालकमऊ की महिलाओं ने पेयजल संकट की शिकायत प्रभारी मंत्री से की। शिकायत पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी और जूनियर इंजीनियर को तत्काल पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए पूछा कि घर-घर जल योजना के बावजूद लोगों को पानी क्यों नहीं मिल रहा है। मंत्री ने पंप हाउस से नियमित जलापूर्ति शुरू कराने और समस्या का शीघ्र समाधान करने का आदेश दिया।

प्रभारी मंत्री का जीरो प्वाइंट पर नगर अध्यक्ष स्वागत करते भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्

प्रभारी मंत्री का जीरो प्वाइंट पर नगर अध्यक्ष स्वागत करते भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्

प्रभारी मंत्री का जीरो प्वाइंट पर नगर अध्यक्ष स्वागत करते भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्

प्रभारी मंत्री का जीरो प्वाइंट पर नगर अध्यक्ष स्वागत करते भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed