{"_id":"69d94397270c445ede0e1772","slug":"the-dilapidated-drain-filled-the-road-with-water-increasing-the-problems-of-pedestrians-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-139549-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बदहाल नाली से सड़क पर भरा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बदहाल नाली से सड़क पर भरा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
Sat, 11 Apr 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विजयीपुर गांव के मोहल्ले में रास्ते में नाली निर्माण न होने से भरा गंदा पानी: संवाद
स्वच्छता लाकर संचारी रोग के प्रति जागरूक करने का दस्तक अभियान महज कागजों पर चल रहा है। कड़ा ब्लॉक के सैनी का मजरा विजयीपुर गांव में बजबजा रही नाली व रास्ते में भरे पानी से गंदगी फैल रही है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और आवागमन में भी लोगों को परेशानी होती है।
एक हजार की आबादी के विजयपुर गांव में बनाई गई सड़क के किनारे पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नाले का निर्माण कराया गया है। लोगों ने बताया निर्माण कार्य अधूरा होने के साथ-साथ सफाई नहीं कराई जाती।
वहीं गांव में विकास के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी कई बस्तियों में जल निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदा पानी रास्तों में भरा रहता है।
विज्ञापन
जल निकासी के लिए चार साल पहले पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाए गए नाले की आज तक सफाई ग्राम पंचायत की ओर से नहीं कराई गई है। जिससे सड़क पर पानी भरा रहता है। -गुलाब
संचारी रोग के प्रति जागरूक करने व स्वच्छता को लेकर भले ही दस्तक अभियान चलाया जा रहा हो, लेकिन इसका असर गांव में नहीं दिखाई पड़ रहा है। जल भराव होने से गंदगी फैली हुई है। - गुड्डू
सैनी के मजरा विजयीपुर गांव में फैली गंदगी के बारे में जानकारी नहीं है। अगर समस्या है तो साफ-सफाई करने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिया जाएगा। बस्तियों में नाली निर्माण के लिए प्रधान व सचिव को निर्देश देकर कार्य योजना मांगी जाएगी। - अखिलेश कुमार दुबे, खंड विकास अधिकारी कड़ा।