{"_id":"6293c6f97c2a8c53fa0e3f91","slug":"the-dead-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-in-a-suspicious-condition-kaushambi-news-ald3340819141","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के नंदा का पुरवा गांव में रविवार सुबह संदिग्ध हालत में एक विवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला। विवाहिता की लाश कमरे में लगी बल्ली के सहारे फंदे से लटक रही थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नंदा का पुरवा गांव निवासी उमेश कुमार मजदूर है। दो साल पहले उसकी शादी करारी के सचवारा गांव की उमा देवी (24) के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही उमेश अपनी पत्नी उमा के साथ घरवालों से अलग रहने लगा था। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम उमेश रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में पनारा गोपालपुर गांव गया था। रात करीब तीन बजे जब वह वापस घर लौटा तो कमरे में धन्नी (बल्ली) के सहारे उमा देवी का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। शव देख उमेश के होश उड़ गए। उमेश के शोर मचाने पर पहुंचे मोहल्ले के लोग भी आ गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस व उमा के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे। उमा के पिता छोटेलाल ने दहेज के लिए बेटी को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शराब के ठेके के पास फांसी पर लटकता मिला युवक का शव
कोतवाली के बैरमपुर बाजार में रविवार सुबह शराब के ठेके के पास एक युवक का संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकता शव मिला। युवक शनिवार शाम अपने बहनोई से पैसे लेकर अपने घर (जालौन) जाने की बात कहकर निकला था। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कोतवाली के असाढ़ा चौराहे पर जालौन जिले के सोनए निवासी बीरन गोलगप्पे का ठेला लगाता है। बीरन के साथ उसका बेटा पवन कुशवाहा भी काम में हाथ बटाता था। शनिवार को पवन बैरमपुर निवासी अपने जीजा राम कुशवाहा के यहां गया। वहां उसने बहनोई से गांव (जालौन) जाने की इच्छा जाहिर की। उसने बहनोई से खर्च के लिए पैसे भी मांगे। राम कुशवाहा ने पवन को ढाई हजार रुपये दिए। इसके बाद पवन शाम को असाढ़ा के लिए निकला था। सुबह बैरमपुर स्थित शराब की दुकान के सामने पवन का शव पेड़ पर फांसी से फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पवन के बहन-बहनोई मौके पर पहुंचे। पवन ने खुदकुशी की या फिर उसकी हत्या कर पेड़ से लटकाया गया? इसकी जानकारी नहीं हो सकी। घटना के बाबत थानाध्यक्ष भवानी सिंह का कहना शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद हत्या या खुदकुशी का कारण स्पष्ट हो सकेगा।