फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The couple agreed to live together after removing their grievances.

Kaushambi News: गिले-शिकवे दूर कर फिर साथ रहने को राजी हुए दंपती

Tue, 19 Mar 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 19 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
The couple agreed to live together after removing their grievances.
साहब! नासमझी में गलती हो गई थी। गुस्से में आकर ससुरालियो पर आरोप लगा दिया था। आपके समझाने के बाद गलतफहमी दूर हो गई। दोबारा गलती नहीं होगी। अब हम पति-पत्नी मिलजुलकर साथ रहेंगे। यह बातें सोमवार को महिला थाना में मामूली विवाद को लेकर अलग रह रहे दंपतियों ने कही। इसके बाद सभी खुश होकर अपने-अपने घर गए।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के जाफरपुर महावां की जुबीना बेगम की शादी दो साल पहले कड़ा धाम कोतवाली के हनीफ के बेटे अकील के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही मामूली कहासुनी के बाद दंपती अलग हो गए थे। नाराज जुबीना ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत की थी। इस पर महिला थाना इंस्पेक्टर उर्मिला सिंह ने उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह व महिला आरक्षी विद्या यादव के साथ दोनों पक्ष को बुलाकर समझाया-बुझाया। पहले तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। इसके बाद जब इन्हें समझाया गया तो दोनों के आंखों से आंसू छलक पड़े। दोनों ने अपनी भूल का एहसास किया और साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन

इसी तरह कौशाम्बी कोतवाली के बेरौचा गांव की पूजा की शादी वर्ष 2018 में मंझनपुर कोतवाली के भेलखा गांव के राम विलास के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद पूजा ने दो बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद पति-पत्नी में मामूली बात पर ही नोकझोंक होने लगी। धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया। पूजा ने भी ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत की। पुलिस ने इन्हें भी समझाबुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सरायआकिल कोतवाली के फकीराबाद की फातिमा का पति रिजवान से विवाद चल रहा था। शिकायत पर महिला थाना में दोनों पक्ष को बुलाकर समझाकर घर में भेज दिया गया। इंस्पेक्टर उर्मिला सिंह का कहना है कि गलतफहमी में पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आ जाती है। यदि समझदारी से काम नहीं लिया गया तो रिश्ते टूट जाते हैं। इसलिए इस अटूट रिश्ते में बहुत सोच-विचार कर कदम उठाना चाहिए।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed