फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The contractor disappeared after digging a pit for drain construction

Kaushambi News: नाला निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर गायब हुआ ठेकेदार

Thu, 15 May 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The contractor disappeared after digging a pit for drain construction
मंझनपुर। स्थानीय नगर पालिका के सुभाषचंद्र बोस नगर (असकरनपुर मगरोहनी) में नाला निर्माण के लिए खुदाई कर ठेकेदार 15 दिन से गायब है। इससे यहां के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंझनपुर से सिराथू जाने वाले मार्ग में जलनिकासी के लिए नगर पालिका की ओर से आजमगढ़ की कार्यदायी संस्था को ठेका मिला है। संस्था के ठेकेदार ने 15 दिन पहले नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई भी करवा दी, इसके बाद से वह नहीं आया।
विज्ञापन

वार्ड के राकेश कुमार व सोनू केसरवानी ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से दो पहिया वाहन तो दूर पैदल भी निकलना मुश्किल हो गया है।इसी तरह अवधेश यादव ने बताया कि दो दिन पहले स्कूल जाने वाले दो बच्चे इसी गड्ढे में गिरने से जख्मी हो गए हैं। इसे लेकर पालिकाध्यक्ष और ईओ से शिकायत की गई। लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन





मामला संज्ञान में है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को बैठक भी की गई। ठेकेदार ने दो दिन का समय मांगा है। जल्दी ही नाले का निर्माण पूरा करवा दिया जाएगा।--वीरेंद्र सरोज उर्फ फौजी, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed