फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The car hit the motorcycle, leaving three young men seriously injured.

Kaushambi News: कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The car hit the motorcycle, leaving three young men seriously injured.
सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने जा रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने तीनों युवकों की हालत गंभीर बताई। स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल युवकों की पहचान मीरापुर निवासी ओम प्रकाश प्रजापति पुत्र प्रेम लाल, सतीश पुत्र लाल सिंह पटेल और गोलू पुत्र भूमिदीन के रूप में हुई है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, फरार कार चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed