{"_id":"6a343bd68ae47acff40caa74","slug":"the-bus-stop-exists-in-name-only-lacking-a-shelter-or-seating-passengers-swelter-in-the-heat-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-143333-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बस स्टॉप सिर्फ नाम का... शेड व कुर्सी नहीं, धूप में तपते हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बस स्टॉप सिर्फ नाम का... शेड व कुर्सी नहीं, धूप में तपते हैं यात्री
Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
रामबाबू यादव
मंझनपुर मार्ग स्थित रोडवेज बस स्टेशन सिर्फ नाम का है। यहां शेड, कुसी है नहीं, सो यात्री धूप में तपते हैं।हाल यह है कि कई बसें बाईपास से ही निकल जाती हैं। ऐसे में बसों के इंतजार में यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ता है।
यात्रियों का कहना है कि कई बार चालक रास्ते में बस नहीं रोकते। कुछ कुछ चालक जाम से बचने के लिए बस्ती के भीतर न आकर बाईपास से सीधे सैनी की ओर बस लेकर चले जाते हैं।
नगर व्यापार मंडल की मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने यात्री शेड बनवाने की मांग उठाई थी। इस पर एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने बस स्टेशन पर जल्द आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
कस्बे में मंझनपुर रोड स्थित परिवहन विभाग के बस स्टेशन में यात्रियों के बैठने के लिए सुविधा नहीं है। ऐसे में गर्मी में धूप में लोगों को भटकना पड़ता है। रास्ते में रोकने पर बसे नहीं ठहरती हैं जिससे असुविधा हो रही है।- सुशील पांडेय
सरायअकिल ,मंझनपुर , पश्चिम शरीरा प्रयागराज व लखनऊ आवागमन के लिए 10 बसों का ठहराव दिया गया है। कस्बे में जाम की समस्या होने को लेकर बस चालक बाईपास मार्ग से निकल जाते हैं। - रामबाबू यादव
सिराथू कस्बे के मंझनपुर रोड में निर्धारित बस स्टेशन में सभी बसों के ठहराव के लिए निर्देश दियाहै। इसके बाद भी बस नहीं रुकतीं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। यात्री शेड, कुर्सियां, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था कराने के लिए नगर पंचायत को पत्र भेजा गया है। - गंगा शंकर शर्मा, प्रभारी, बस स्टेशन, मंझनपुर