फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The body of a deranged girl was found hanging

Kaushambi News: विक्षिप्त युवती का फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 16 Jun 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 16 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The body of a deranged girl was found hanging
करारी। कोतवाली के नेवारी गांव में एक युवती का शव घर के भीतर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी औपचारिकता पूरी की। परिजन युवती को मनोरोगी बता कर खुदकुशी की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

नेवारी निवासी नथन लाल सरोज खेती करता है। उसने बताया कि 18 वर्षीय बेटी माया की दिमागी हालत दो साल से खराब चल रही थी। काफी इलाज के बाद भी उसे राहत नहीं मिल रही थी। रविवार दोपहर परिजन खेत की तरफ गए थे। घर पर अकेली रही माया ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव फंदे से नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बीमारी से क्षुब्ध होकर युवती के खुदकुशी की बात सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed