फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The blood and sweat of farmers are burning in the fire of high tension wires.

Kaushambi News: हाईटेंशन तार की आग में जल रहे किसानों के खून-पसीने

Sun, 05 Apr 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 05 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The blood and sweat of farmers are burning in the fire of high tension wires.
आग से जलकर राख हुई लोगों की फसलें। स्रोत: ग्रामीण
क्षेत्र के ग्राम सड़वा मजरा बिदांव में शनिवार दोपहर बिजली का जर्जर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के टूटकर खेत में गिरने से भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे एक दर्जन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे खेतों के ऊपर से गुजर रहा 11000 वोल्ट का तार अचानक टूट गया और फसल पर गिरते ही आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रभावित किसानों में जयप्रकाश, सुग्गनलाल, गोरेलाल, गभोरे, बृजमोहन, राजमोहन, घनश्याम, अशर्फी लाल (सड़वा), लवकुश, संतालाल, अभय और अजय (बिदांव) शामिल हैं।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार थी। कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, ऐसे में फसल जलने से उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उचित मुआवजे की मांग की है।
फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची, ट्रैक्टरों से बनी ‘फायर ब्रेक’
आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। किसान अपने खेत बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग की तीव्रता के आगे उनके प्रयास कमजोर पड़ते नजर आए। सूचना पर विदावा चौकी प्रभारी अमित द्विवेदी मौके पर पहुंचे और छह ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर ‘फायर ब्रेक’ बनवाया। जिससे आग के फैलाव को रोका जा सका और धीरे-धीरे आग पर नियंत्रण पाया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। इसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान कम हो सकता था।

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए खराब मौसम में बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। साथ ही जहां-जहां तार ढीले हैं, वहां कर्मचारियों को भेजकर मरम्मत कराई जा रही है। आरके कुशवाह, अधिशाषी अभियंता, मंझनपुर

आग से जलकर राख हुई लोगों की फसलें। स्रोत: ग्रामीण

आग से जलकर राख हुई लोगों की फसलें। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed