फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ten years imprisonment to 6 including real brothers found guilty of beating inspector by holding him hostage

Kaushambi News: दरोगा को बंधक बनाकर पीटने के दोषी सगे भाइयों समेत 6 को दस साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ten years imprisonment to 6 including real brothers found guilty of beating inspector by holding him hostage
मंझनपुर(कौशाम्बी)। दरोगा को बंधक बनाकर पीटने के बाद सर्विस रिवाल्वर छीनने के आरोपी तीन सगे भाइयों समेत 6 लोगों को अदालत ने दोषी करार दिया। कोर्ट ने सभी को दस-दस साल की सजा सुनाने के साथ ही 13-13 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन



वादी अभियोजन के अनुसार कौशाम्बी काेतवाली इलाके के मोहीउद्दीनपुर कोरांव निवासी कृष्ण कुमार शुक्ला के घर किसी मामले में 28 जून 2006 को पुलिस दबिश देने गई थी। इस दौरान राजेश अपने भाई रावेंद्र, रामबाबू और परिवार के कृष्ण कुमार, विनोद कुमार और राम कल्याण ने मिलकर दबिश टीम में शामिल दरोगा देवेंद्र नाथ मिश्रा को कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटने के बाद सर्विस रिवाल्वर को छीन लिया।
विज्ञापन


मामले में उप निरीक्षक ध्रुव सिंह की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामला अपर जिला जज प्रथम राकेश कुमार की अदालत में चला। शासकीय अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार मिश्रा ने नौ गवाह प्रस्तुत किए। गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए फैसला सुना दिया। अदालत का फैसला आते ही कोर्ट मुहर्रिर विष्णु उपाध्याय ने दोषियों को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed