{"_id":"60203e2b8ebc3e4c8854019b","slug":"teenager-dies-due-to-high-voltage-current-kaushambi-news-ald298662079","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन

सरायअकिल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बिरनेर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान घर की छत पर गई गेंद को निकालने के चक्कर में एक किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव निवासी शिवबाबू मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। शिवबाबू के मुताबिक रविवार दोपहर उसका 14 वर्षीय लड़का सुजीत पड़ोस के बच्चों के साथ बिरनेर मोड़ के समीप क्रिकेट खेलने गया था। खेल के दौरान ही गेंद ग्राउंड के पास पनारा गोपालपुर गांव निवासी गुड्डू के मकान की छत पर चली गई। गेंद लेने के लिए सुजीत दीवार के सहारे छत पर चढ़ गया। इस दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। साथियों परिवार के लोगों को सूचना दी। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।