{"_id":"684b25c3be08e26162085b10","slug":"teen-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-126663-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत
Fri, 13 Jun 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
मृतक राजवीर यादव की फाइल फोटो।
चायल। सरायअकिल के जरैनी गांव के समीप सोमवार दोपहर सड़क हादसे में घायल किशोर की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चरवा कोतवाली के खंदेवरा गांव निवासी संगम लाल यादव खेती करते हैं। उनका बेटा राजवीर यादव (17) सोमवार दोपहर बाइक से बहन सन्नो देवी और मौसेरे भाई दीपांशु यादव को उनके घर पिपरहटा छोड़ने जा रहा था। जरैनी गांव के समीप पिकअप की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान चालक पिकअप समेत भाग निकला था।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया था। इस दौरान राजवीर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर राजवीर की मौत हो गई।