{"_id":"611ffff38ebc3e219247b85b","slug":"teen-girl-died-due-to-carelessness-of-doctor-in-bharvari-private-hospital-hangama-kaushambi-news-ald31381794","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी में चिकित्सक की लापरवाही से किशोरी की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी में चिकित्सक की लापरवाही से किशोरी की मौत, हंगामा
Sat, 21 Aug 2021 03:52 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 03:52 PM IST
सार
कोखराज कोतवाली के वार्ड नंबर 24 शहीद गुलाब सिंह नगर भरवारी के शिशु मंदिर कॉलोनी निवासी राकेश कुशवाहा सब्जी व्यवसायी हैं। बृहस्पतिवार की देर रात एक बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी काजल कुशवाहा के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन
teen girl died due to carelessness of doctor in bharvari private hospital, hangama
- फोटो : KAUSHAMBI
विस्तार
कस्बे के निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात सब्जी व्यवसायी की बेटी की मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से उनकी बेटी की जान गई है। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया।
कोखराज कोतवाली के वार्ड नंबर 24 शहीद गुलाब सिंह नगर भरवारी के शिशु मंदिर कॉलोनी निवासी राकेश कुशवाहा सब्जी व्यवसायी हैं। बृहस्पतिवार की देर रात एक बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी काजल कुशवाहा के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। परिजन काजल को कस्बे के ही निजी अस्पताल ले गए। वहां पर करीब तीन घंटे भर्ती होने के बाद काजल की मौत हो गई। परिजन बेटी के शव को लेकर घर के लिए निकले कि तभी काजल के शरीर से खून बहने लगा।
इस पर परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने सही ढंग से उपचार नहीं किया। सूचना पर पहुंची कोखराज कोतवाली पुलिस ने करीब नौ घंटे बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और पंचनामा भर काजल की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ज्ञानसिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही जानकारी हो पाएगी। काजल के पिता से तहरीर ले ली गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में एक घायल
करारी। स्थानीय कोतवाली के महेंद्र गांव का राजेंद्र कुमार शुक्रवार को किसी काम से करारी कस्बा गया था। शाम को घर लौटते समय भरवारी की ओर से आ रहे बाइकसवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइकसवार राजेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइकसवार मौके से फरार हो गया। संवाद