{"_id":"5d8283a98ebc3e93a230c662","slug":"teasing-a-student-going-to-college-report-filed-kaushambi-news-ald255266875","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुधवार की सुबह रिजवी कॉलेज के समीप हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। घर से कॉलेज जा रही आठवीं की एक छात्रा से शोहदे ने सरेराह छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद से छात्रा सहमी है।
बताया जाता है कि कस्बे की एक किशोरी उखैयाखास स्थित कॉलेज में आठवीं की छात्रा है। रोज की तरह बुधवार सुबह भी वह कॉलेज जा रही थी। छात्रा के मुताबिक जैसे वह रिजवी कॉलेज से आगे बढ़ी तभी एक मोहल्ले का मो. अहमद पुत्र सईद आया और उसका सरेराह हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर राहगीर व मोहल्ले के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। मोहल्ले वालों ने छात्रा के घरवालों को खबर देकर बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजन छात्रा को लेकर करारी कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने छात्रा के परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।