{"_id":"57cdc1154f1c1b2556317799","slug":"teachers-day-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए गुरुजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए गुरुजन
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन की पुण्यतिथि सोमवार को शिक्षक दिवस के रूप में जनपद के सभी विद्यालयों में मनाई गई। शिक्षकों व छात्रों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर जिले के कई शिक्षक सम्मानित हुए। वहीं कई शिक्षकों ने पौधरोपण कर पुण्यतिथि को यादगार बनाया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बीएसए डीएस यादव ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को धर्मग्रंथ, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में शिक्षा देकर समाज को एक नई दिशा दी है। उनके शिष्य जहां भी होंगे, आज के दिन उन्होंने जरूर उनको याद किया होगा। सम्मान समारोह में एबीएसए रमेश चंद्र पटेल, नीरज श्रीवास्तव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, अजय पांडेय, ध्यान सिंह, रामबाबू दिवाकर, पंकज कुमार आदि लोग रहे।
देशबंधु इंटर कालेज बैशकांटी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कालेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद सेवानिवृत्त शिक्षक राम सिंह, दफ्तरी गुलाब सिंह व हरीमोहन सिंह को प्रधानाचार्य राम सुंदर सिंह ने भावभीनी विदाई दी। बीएस इंटर कालेज सयारां में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर बच्चों को बताया गया कि जब वह शिक्षक बन जाएंगे तो कैसे उन्हें छात्रों को शिक्षा देनी है। व्याख्यान के बाद छात्रों ने सुनैना देवी के नेतृत्व में स्वर्ग से सुंदर सपनों से सुंदर है विद्यालय का द्वार, हम पर सदा बरसता रहे इन गुरुओं का का प्यार गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
सम्मानित हुए शिक्षकों ने किया पौधरोपण
सझिया गांव में समाज सेवी विनय तिवारी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को गांव में सम्मान समारोह व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर क्षेत्र के 25 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें बजरंग बली उपाध्याय, महेश प्रसाद तिवारी, कृष्ण पाल त्रिपाठी, रामकुमार पाल, शिव सेवक, नरेश कुमार मिश्र, संकटा प्रसाद पांडेय, राधेश्याम मिश्र, रामराज पांडेय आदि शिक्षक रहे। सम्मान समारोह के बाद शिक्षकों ने पांच बिस्वा भूमि पर फलदार पौधे रोपित किए। इस मौके पर विनय तिवारी के साथ ग्राम प्रधान चरवा दीपक पांडेय, कैलाश आदि लोग रहे।
खाली मस्तिष्क में ज्ञान के मोती पिरोता है शिक्षक
छात्र के खाली मस्तिष्क में शिक्षक ज्ञान के मोती पिरोने का काम करता है। इन्हीं मोतियों से छात्र का जीवन मूल्यवान बनता है। यह बातें रिजवी डिग्री कालेज में शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रबंधक राशिद रिजवी ने बतौर मुख्य अतिथि कही। इसके बाद डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन का व्यक्तित्व और कृतित्व पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें सानिया बानो प्रथम, अमरीन द्वितीय और नाजिया बानो को तीसरा स्थान मिला। कालेज के प्रबंधक ने इन छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आईए आजमी के अलावा डॉ. जितेंद्र कुमार वर्मा, एस सी द्विवेदी, डॉ. अशरफ अब्बास, डॉ. मुकुंद द्विवेदी, डॉ. अबू तनहा अंसारी, डॉ. लालाराम आदि शिक्षक मौजूद रहे।
छात्र को मिट्टी से घड़ा बनाता है शिक्षक
व्यक्ति के जीवन में शिक्षा और शिक्षक का विशेष महत्व है। शिक्षक छात्र को मिट्टी से घड़ा तैयार करने जैसी मशक्कत करता है, तब जाकर उसका जीवन मूल्यवान होता है। यह बातें राजेंद्र सिंह-रामभजन सिंह इंटर कालेज गोराजू में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने कही। इस दौरान उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्ण ने अपना जीवन दूसरों का भविष्य संवारने में लगाया है। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह समेत तमाम शिक्षकगण मौजूद रहे।