फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teacher was beaten up by students on the way, accused of robbery

शिक्षक को छात्रों ने रास्ते मे रोककर पीटा, लूट का आरोप

Tue, 26 Oct 2021 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teacher was beaten up by students on the way, accused of robbery
Teacher was beaten up by students on the way, accused of robbery - फोटो : KAUSHAMBI
चरवा कोतवाली इलाके के चिल्ला शहबाजी गांव के पास सोमवार की दोपहर एक शिक्षक को उसके ही विद्यालय के छात्रों ने रास्ते मे रोककर पीट दिया। आरोप है कि छात्रों ने शिक्षक के साथ लूटपाट भी की। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के स्थानीय पश्चिम थोक निवासी नीरज उपाध्याय शिक्षक हैं। इन दिनों वह पूरामुफ्ती बाजार स्थित एक पब्लिक स्कूल में अध्यापन का कार्य करते हैं। सोमवार दोपहर वह विद्यालय से घर जा रहे थे तभी रास्ते मे चरवा के चिल्ला शाहबाजी गांव के पास पहले से ही घात लगाए बैठे विद्यालय के छह छात्रों ने शिक्षक को रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब तक नीरज कुछ समझ पाते छात्रों ने गालीगलौज करते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों के बीचबचाव के बाद हमलावर हुए छात्र शिक्षक को धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस को दी तहरीर में शिक्षक ने अपने साथ लूट की भी बात कही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच में लूट की कहानी गलत साबित हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed