{"_id":"6a21c65c2dd9432dd10aebaa","slug":"taste-and-health-are-in-danger-milk-curd-and-ghee-become-expensive-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-142591-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्वाद और सेहत पर संकट... दूध, दही और घी हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्वाद और सेहत पर संकट... दूध, दही और घी हुआ महंगा
Fri, 05 Jun 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
विजय चौरसिया, दुकानदार
डेयरी उत्पादों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने के साथ-साथ सेहत और स्वाद पर भी संकट छा रहा है। बीते कुछ दिनों में दूध दो रुपये प्रति लीटर, दही पांच रुपये प्रति किलो और देसी घी 60 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।
दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि के बाद दूध 70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं दही की कीमत पांच रुपये प्रति किलो बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। देसी घी के दाम में करीब 60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने से इसका मूल्य 780 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
इसके अलावा खोया और पनीर की कीमत में भी 20 रुपये प्रति किलो की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद दोनों उत्पाद 300 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।
दूध और दही रोजमर्रा की जरूरत हैं। कीमत बढ़ने से महीने का खर्च बढ़ गया है। अब पहले की तुलना में खरीदारी में कटौती करनी पड़ रही है। - राजू केशरवानी
बच्चों के लिए दूध और दही लेना जरूरी है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों से घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। अन्य खर्चों में कमी करनी पड़ रही है। - गायत्री पटेल, गृहणी
विज्ञापन
पैकेट बंद डेयरी उत्पादों के दाम बढ़ने से लोगों ने खरीदारी कम कर दी है। इससे मांग प्रभावित हुई है और कई बार सामान दुकान में खराब होने की नौबत आ रही है। - विजय चौरसिया, दुकानदार
डेयरी उत्पादों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता और छोटे व्यापारियों दोनों पर असर पड़ रहा है। महंगाई पर नियंत्रण जरूरी है, अन्यथा बाजार की खरीद क्षमता और ज्यादा प्रभावित होगी। सरकार को मूल्य स्थिरता के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और व्यापार भी संतुलित रूप से चलता रहे। - प्रवेश केसरवानी, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष