{"_id":"6a021f4d005c24bf4905fb8b","slug":"suspects-fingerprints-not-collected-even-after-159-days-investigating-officer-warned-for-negligence-kaushambi-news-c-261-1-kmb1018-141187-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 159 दिनों बाद भी नहीं लिए संदिग्धों के फिंगरप्रिंट, लापरवाही पर विवेचक को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 159 दिनों बाद भी नहीं लिए संदिग्धों के फिंगरप्रिंट, लापरवाही पर विवेचक को चेतावनी
Mon, 11 May 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 11 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले की विवेचना में लापरवाही सामने आने पर सीओ कौशाम्बी जनेश्वर पांडेय ने विवेचक उपनिरीक्षक समरजीत वर्मा को कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही समुचित ढंग से विवेचना कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।शाहपुर गांव निवासी अनिल कुमार के घर में सात अक्तूबर 2023 की रात चोरी हुई थी। पीड़ित के मुताबिक चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत लाखों रुपये का सामान उठा ले गए थे। मामले में न्यायालय ने दो दिसंबर 2025 को फाइनल रिपोर्ट निरस्त करते हुए अग्रिम विवेचना के आदेश दिए थे।
मामले की जांच वर्तमान में उपनिरीक्षक समरजीत वर्मा के पास है। आरोप है कि आदेश के करीब 159 दिन बाद तक विवेचक ने घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया। इतना ही नहीं, संदिग्धों के फिंगरप्रिंट नमूने तक नहीं लिए गए।
मामले में लापरवाही पाए जाने पर विवेचक को कड़ी चेतावनी दी गई है। साथ ही संदिग्धों के फिंगरप्रिंट नमूने लेने समेत अन्य जरूरी कार्रवाई तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित को न्याय दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। -जनेश्वर पांडेय, सीओ कौशाम्बी