फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   SP took out a procession against inflation

महंगाई के खिलाफ सपा ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2021 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
SP took out a procession against inflation
SP took out a procession against inflation - फोटो : KAUSHAMBI
पेट्रोल- डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कस्बे में जुलूस निकालकर तहसील पर प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ के खिलाफ नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रजीत यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक से तहसील तक जुलूस निकाला। तहसील पर प्रदर्शन कर सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चंद्रजीत यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम, यूरिया की कालाबाजारी और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्र सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने के लिए तीन कृषि कानून लागू कर दिए हैं। कहा कि किसानों को खाद और बीज समय से नहीं मिल पा रहा है। सूबे के किसान परेशान हैं। कहा कि आमजन परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर गई है। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौकरीपेशा सभी लोगों को गंभीर आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रामजी को सौंपा। इस मौके पर राकेश पटेल उर्फ भोला पटेल, अविनाश सोनी , मो. शाकिब, विकाश यादव, सोनू, आंकित यादव, दीपू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed