फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Some celebrated Eid, then most will offer Eid prayers today

कुछ ने मनाई ईद तो ज्यादातर आज अदा करेंगे ईद की नमाज

Thu, 13 May 2021 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Some celebrated Eid, then most will offer Eid prayers today
ईद-उल-फितर का त्योहार बृहस्पतिवार को जिले के कुछ हिस्सों में मनाया गया। इस दौरान रोजेदारों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा कर महामारी के नाश के लिए दुआएं मांगी। वहीं, ज्यादातर लोग शुक्रवार को ईद की नमाज अदा कर त्योहर मनाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को चांद का दीदार नहीं होने से शहर-ए-काजी अल्लामा मौलाना अहमद हबीब के मानने वालों ने बृहस्पतिवार को आखिरी रोजा रखा। ऐसे लोगों की तादाद अधिक रही।
विज्ञापन

ये सभी शुक्रवार को ईद की नमाज अदा कर त्योहार मनाएंगे। हालांकि, शहर-ए-काजी ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से पूरा देश लड़ रहा है। ऐसे में सादगी के साथ अपने घरों में ईद की नमाज अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया। शहर-ए-काजी की अपील के बाद तमाम मुस्लिम समाज के लोगों ने पर्व के दौरान एक दूसरे से गले नहीं मिलने का भी फैसला लिया है।

मस्जिदों में दिखा सन्नाटा, सोशल मीडिया पर दी गई मुबारकबाद
ईद के पर्व पर कोरोना संक्रमण की झलक साफ दिखी। बृहस्पतिवार को मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने की बजाय रोजेदारों ने सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने घरों में ही नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद देकर त्योहार की खुशियां बांटी। इस दौरान देखा गया कि लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-दूसरे से गले मिलने से परहेज किया। संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed