{"_id":"68e8116a0ac94d27a00d2a3b","slug":"smart-tv-and-camera-stolen-from-higher-secondary-school-kaushambi-news-c-3-1-hld1039-734254-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: उच्च माध्यमिक विद्यालय से स्मार्ट टीवी और कैमरा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: उच्च माध्यमिक विद्यालय से स्मार्ट टीवी और कैमरा चोरी
Fri, 10 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर गौसपुर टिकरी स्थित उच्च पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार की रात चोरों ने सामान चोरी कर लिया। चोरों ने स्कूल से स्मार्ट टीवी, सीपीयू, तीन बैटरी, वेब कैमरा, वाई-फाई, माउस, खेलकूद का सामान, गणित व विज्ञान किट, एको क्लब का सामान, म्यूजिक साउंड सिस्टम, कैरम बोर्ड और कुकर चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक राम भास्कर ने बताया कि स्कूल से लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी हुआ है। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
