फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Singhia outpost incharge line present in advocate beating case

Kaushambi News: अधिवक्ता की पिटाई मामले में सिंघिया चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Wed, 04 Sep 2024 06:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 04 Sep 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Singhia outpost incharge line present in advocate beating case
कोखराज के रसूलपुर गिरसा गांव में भूमि विवाद में बीच-बचाव कर रहे अधिवक्ता की पिटाई मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी सिंघिया को सोमवार की देर रात एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, आराेपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज जिला कचहरी के अधिवक्ता मंगलवार को दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। मामले में बुधवार को आम सभा की बैठक के बाद वकील अगला निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


रसूलपुर गिरसा गांव में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर कुनबे की पिटाई का बीच-बचाव करने पर दबंगों ने अधिवक्ता छविराम यादव की भी पिटाई कर दी थी। पिटाई से घायल अधिवक्ता को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज जिला कचहरी के वकील सोमवार से हड़ताल पर हैं। वे मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। उनकी मांग है कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना में लापरवाही बरतने पर सिंघिया चौकी प्रभारी नीरज उपाध्याय को सोमवार की देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिराथू को सौंपी गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ मॉडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि बुधवार को आम सभा की बैठक के बाद मामले में आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed