फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shrimad Bhagwat Katha started with Kalash Yatra

Kaushambi News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

Fri, 13 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha started with Kalash Yatra
कौशाम्बेश्वर ​संकट मोचन आश्रम में कलश यात्रा निकालते भक्त। संवाद
बारा। कौशाम्बी ब्लाॅक के आमाकुआं गांव में स्थित कौशाम्बेश्वर संकट मोचन आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक परिधान में शामिल होकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

पहले दिन कथा व्यास शंभु दास महराज ने बताया कि किस प्रकार इस दिव्य ग्रंथ के श्रवण मात्र से जीव के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कथा व्यास ने धुंधकारी महाराज की हृदयस्पर्शी कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। व्यासपीठ को पुष्पों से सजाया गया था। इस दौरान संस्थापक बाबा बुद्धनदास महराज, खत्री बाबा आश्रम महंत, शिवाकांत मिश्र उर्फ रज्जन, राजू केशरवानी, कौशिक अग्रहरि, अंकित केशरवानी, अंकुर केशरवानी, अंकित सिंह, संदीप सिंह आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed