फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shamsabad village deprived of basic facilities

बुनियादी सुविधाओं से शमसाबाद गांव वंचित

Mon, 08 Feb 2021 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shamsabad village deprived of basic facilities
बुनियादी सुविधाओं से शमसाबाद गांव वंचित
विज्ञापन

गांव को कौशाम्बी के सांसद विनोद ने गोद लिया है
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिराथू विकास खंड का शमसाबाद गांव जरूरी सुविधाओं से वंचित है। इस गांव को कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर ने गोद ले रखा है। गांव के लोग पेयजल टंकी की सुविधा तो पाए, लेकिन घरों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच सका। नालियां बजबजा रही हैं। सड़कों पर झाडू लगाने वाला कोई नहीं है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

सांसद विनोद सोनकर ने गांव को गोद लेकर यहां विकास की तमाम योजनाओं को लेकर आधारशिला रखी। अब हालात यह है कि गांव के लोग स्वच्छ पेयजल को लेकर तरस रहे हैं। गांव में पानी की टंकी तो बनींए लेकिन पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज है। इसके अलावा पानी टंकी का ऑपरेटर कभी मोटर खराब तो कभी वोल्टेज की समस्या बताकर पेयजल सप्लाई नहीं करता है। गांव के गोपाल प्रसाद, उमाशंकर कसेरा सहित दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। डीएम ने जांच कराकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed