फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sero survey: 1440 people from 45 villages will get antibodies checked

सीरो सर्वे: 45 गांवों के 1440 लोगों की चेक होगी एंटीबाडी

Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sero survey: 1440 people from 45 villages will get antibodies checked
मंझनपुर। सामुदायिक संक्रमण का पता लगाने के लिए जिले भर के 1440 लोगों का एंटीबॉडी टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से पांच दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। जिले भर में चिह्नित 45 स्थानों पर सीरो सर्वे कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। गुरुवार को डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

पखवाड़े भर पहले शासन ने सामुदायिक संक्रमण की आशंका वाले प्रदेश के 11 जनपदों को चिह्नित किया था। उनमें कौशाम्बी जनपद भी शामिल है। शासन ने यहां के लोगों के अंदर एंटीबॉडी टेस्ट करने के लिए सीरो सर्वे कराने का निर्देश दिया था। इसी के तहत जिले में शुक्रवार से पांच दिवसीय अभियान प्रारंभ किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अभियान से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि सीरो सर्वे के लिए शासन ने जिले के 41 ग्रामीण एवं चार शहरी समेत 45 स्थानों को चिह्नित किया है। प्रत्येक स्थान को चार भागों में बांटकर रैंडम आठ-आठ घर चुने जाएंगे। चिह्नित घरों से सहमति पत्र भरवाकर एक-एक व्यक्ति का स्वॉब और खून के नमूने लिए जाएंगे। पहले छह लोग 18 से 59 साल आयु वर्ग के होंगे।
विज्ञापन

जबकि दो लोग पांच से 18 साल की उम्र के बीच के होंगे। कुल 1440 लोगों की एंटीबॉडी टेस्ट की जाएगी। इनमें 50 फीसदी महिलाएं होंगी। इसके लिए दस टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में एक मेडिकल ऑफिसर, एक एलटी, एक एएनएम अथवा फार्मासिस्ट तथा आशा बहू या फिर आंगनबॉड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। सीरो सर्विलांस अभियान का नोडल अफसर डॉ. सुनील सिंह को बनाया गया है। बैठक में सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, सभी एसडीएम, डीपीआरओ समेंत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed