{"_id":"65799bb00878f13e0b095777","slug":"scout-guide-practiced-first-aid-and-knot-tying-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-6210-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: स्काउट गाइड ने प्राथमिक उपचार व गांठ बांधने का कराया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: स्काउट गाइड ने प्राथमिक उपचार व गांठ बांधने का कराया अभ्यास
Wed, 13 Dec 2023 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 13 Dec 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
स्काउट गाइड ने प्राथमिक उपचार व गांठ बांधने का कराया अभ्यास
- डॉ.एएच रिजवी कॉलेज करारी में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का तीसरा दिन
फोटो-- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। डॉ. एएच रिजवी डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के तीसरे दिन बुधवार को प्राथमिक उपचार और गांठ बांधने की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम भी सिखाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार से बीएड विभाग के एचओडी डॉ. राजेश सक्सेना ने किया। बताया कि स्काउट ट्रेनिंग जीवन जीने कला है। इससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व सामाजिक विकास होता है। स्काउट गाइड के जिला संगठन कमिश्नर श्यामबाबू यादव ने डॉक्टरी, जुलाह, खूटा फांस, मछेरा, ध्रुव व लघुकर गांठ के साथ वर्गाकार तथा कर्णाकार फांस लगाने के तरीके बताए। इसके अलावा सीटी के संकेत, खोज के चिन्ह व प्राथमिक उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई। किस तरह तुरंत स्ट्रेचर बनाकर मरीज को लिटाकर अस्पताल ले जाना चाहिए, इसका प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य कैपटन अबुतलहा अंसारी, प्रवक्ता आनंद गुप्ता, डॉ.शैला भारती, विजय बहादुर यादव, रश्मि सिंह,जीनत जहरा, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- डॉ.एएच रिजवी कॉलेज करारी में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का तीसरा दिन
फोटो