{"_id":"61f2b37be2580c1c4e56ab85","slug":"scooty-riding-doctor-dies-due-to-uncontrollable-bike-collision-kaushambi-news-ald3257884171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबेकाबू बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार चिकित्सक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबेकाबू बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार चिकित्सक की मौत
विज्ञापन
Scooty riding doctor dies due to uncontrollable bike collision
- फोटो : KAUSHAMBI
करारी कोतवाली के नेवारी गांव के समीप 20 जनवरी को बेकाबू बाइक की टक्कर से जख्मी चिकित्सक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोग उनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में करा रहे थे। बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
नगर पंचायत चरवा निवासी जगदीश केसरवानी हार्डवेयर का कारोबार करते हैं। उनके बड़े बेटे लवकुश केसरवानी (36) एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद फतेहपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू में नियुक्त थे। इन दिनों लवकुश सैफई मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई भी कर रहे थे।
जगदीश के दो बेेटों व एक बेटी में लवकुश सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई व बहन की शादी हो चुकी है। पढ़ाई की व्यस्तता के कारण लवकुश ने शादी नहीं की थी। पिछले दिनों उनकी शादी सिराथू कस्बे में रहने वाली एक चिकित्सक से तय हुई। 25 जनवरी को बरात जानी थी। 19 जनवरी को लवकुश सैफई के अस्पताल से अवकाश लेकर घर आए थे।
विज्ञापन
20 जनवरी को वह घर से स्कूटी लेकर अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। इस दौरान करारी कोतवाली के नेवारी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने लवकुश को टक्कर मार दी। हादसे में लवकुश के सिर पर गंभीर चोर्टें आइं।
स्थानीय लोगों ने चिकित्सक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में लवकुश को भर्ती कराया। सिर में गहरी चोट के कारण लवकुश की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसकी जानकारी होने पर 23 जनवरी को सैफई मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों की टीम लवकुश का हाल जानने प्रयागराज आई।
चिकित्सकों की टीम ने लवकुश का ऑपरेशन भी किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सक लवकुश को इलाज के लिए अपने साथ सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान 25 जनवरी की देर रात लवकुश ने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सैफई पुलिस ने लवकुश के शव का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार को चरवा में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
वर और कन्या पक्ष के यहां छाया मातम
डॉ. लवकुश केसरवानी एमबीबीएस करने के बाद फतेहपुर जिले के खखरेरू पीएचसी में नियुक्त हुए। इसके बाद भी उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में एमडी कोर्स में दाखिला लिया।
परिवार के लोग भी लवकुश की पढ़ाई में बाधा नहीं बने। इसी वजह से लवकुश के छोटे भाई और बहन की शादी भी कर दी गई। लवकुश के छोटा भाई अपने पिता के साथ दुकान में हाथ बंटाते हैं। अब लवकुश की शादी सिराथू में रहने वाली यूनानी पद्धति की चिकित्सक के साथ तय हुई थी। दोनों परिवार के यहां शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। 25 को बरात जानी थी, लेकिन उसी दिन हादसे में जख्मी डॉ. लवकुश ने दम तोड़ दिया।