फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   School boundary walls in limbo despite funds being released

Kaushambi News: धनराशि जारी पर अधर में विद्यालयों की चहारदीवारी

Fri, 17 Oct 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 17 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
School boundary walls in limbo despite funds being released
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले के 18 राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए शासन से 9.68 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इसकी आधी धनराशि 4.84 करोड़ रुपये जारी कर दी गई है। इसके बाद भी निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण करीब 60 लाख रुपये अब तक खातों में डंप पड़े हैं। शासन ने यह धनराशि 27 अगस्त 2024 को जारी की थी। बावजूद इसके कई स्कूलों में कार्य शुरू नहीं हो सका। इसमें कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम की भी लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

जिले के चार स्कूल जीआईसी ओसा, जीआईसी पश्चिमशरीरा, जीआईसी टेवां व अर्का महाबीरपुर में अब तक बाउंड्रीवालका निर्माण शुरू नही हुआ है। जबकि जीआईसी अर्का महाबीरपुर के लिए 19.8 लाख, टेवां के लिए 15.42 लाख, ओसा के लिए 28.6 लाख और पश्चिमशरीरा के लिए 51.8 लाख रुपये की पहली किस्त पहले ही भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओसा व पश्चिमशरीरा के लिए भूमि चिह्नित नहीं हुई। वहीं अन्य दो स्कूलों का काम ठेकेदार करने में रुचि नहीं ले रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया गया है। बतादें कि जिले में 25 राजकीय विद्यालय हैं, जिनमें से 18 स्कूलों में बाउंड्रीवाल नहीं है। इनमें से 14 विद्यालयों में निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने की जांच
डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जीजीआईसी कड़ा में बाउंड्रीवाल के निर्माण की जांच की। बताया कि कार्यदायी संस्था के जेई को निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि चार राजकीय विद्यालय का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed