फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sant mlukdas

जयंती पर भावपूर्वक पूजे गए संत मलूकदास

Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
sant mlukdas
जयंती पर भावपूर्वक पूजे गए संत मलूकदास
महान संत मलूकदास की 442 वीं जयंती बुधवार को कड़ा स्थित आश्रम में धूमधाम से मनाई गई। आस्था वानों ने समाधि पूजा और आरती की। इसके बाद आश्रम में स्कूली बच्चों के बीच संत के जीवन से जुड़ी जानकारियों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संत मलूकदास कौशाम्बी के कड़ा गांव के रहने वाले थे। जन्मस्थली में उनका आश्रम है। यहां उनके समाधि स्थल पर मत्था टेकने रोजाना अनुयाइयों का आना-जाना बना रहता है। बुधवार को संत मलूक दास की 442वीं जयंती थी। इस मौके पर आश्रम में दिल्ली, मेरठ समेत देश के अन्य तमाम हिस्सों में रहने वाले उनके अनुयाइयों का मेला आश्रम में भोर से ही जुटने लगा था। बुधवार की सुबह 8 बजे जयंती पर कार्यक्रमों की शुरुआत आश्रम के पुजारी शिवाकांत पांडेय ने समाधि पूजा और आरती से की। इसके बाद स्कूली बच्चों के बीच संत के जीवन से जुड़ी जानकारियों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सिराथू ब्लॉक प्रमुख जीतेंद्र सोनकर, दिल्ली से रेनू सेट्टी, डॉ.योगेंद्र कुमार, अंजुला, उमेंद्र कुमार, राघवजी, समाजसेवी अतहर अब्बास, भाजपा नेता अरुण केसरवानी, अनिल पंडा आदि ने भी संत की बावत लोगों को जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed