{"_id":"6a8df8ca5c9efd31d80da31b","slug":"worker-dies-of-electrocution-while-cutting-iron-rods-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-147105-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सरिया काटते समय करंट लगने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सरिया काटते समय करंट लगने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैला मकदूमपुर गांव में मंगलवार को सरिया काटते समय रीबार कटिंग मशीन के कटे तार के छू जाने से एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भैला मकदूमपुर गांव के रोशन लाल पाल गांव के किनारे नए घर का निर्माण करा रहे हैं। छत में लिंटर डालने के लिए बुधवार को शटरिंग का काम चल रहा था। कोखराज कोतवाली के बिसारा गांव का आशीष कुमार (36) पुत्र इंद्रपाल कोरी भी शटरिंग करने गया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ श्रमिक रीबार कटिंग मशीन से सरिया काट रहे थे। इसी दौरान आशीष का पैर कटे तार में छू गया।
करंट से आशीष झुलस गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष के बड़े भाई हरीश कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशीष की मौत से पत्नी सुशीला बेसुध हो गईं। आशीष की एक बेटी व एक बेटा है।