फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Roads getting damaged by overload vehicles

ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रहीं सड़कें

Wed, 12 Feb 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roads getting damaged by overload vehicles
Roads getting damaged by overload vehicles - फोटो : KAUSHAMBI
ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रहीं सड़कें
विज्ञापन

एआरटीओ और खनन विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट पर कालिख पोत देते हैं वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद ओवरलोडिंग का खेल जारी है। वाहनों के नंबर प्लेट पर चालक कालिख पोतकर नंबर छिपा कर खनिज ढो रहे हैं। इससे सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
दोआबा के आधा दर्जन यमुना घाटों से बालू, चित्रकूट व फतेहपुर में गिट्टी-बालू का खनन हो रहा है। तीनों जनपदों से रोजाना करीब छह सौ खनिज लदे वाहन जिले की सड़कों पर चलते हैं। सुबह तीन से पांच बजे के बीच बड़ी संख्या में ओवरलोड ट्रक व डंपर यमुना घाटों को जोड़ने वाली सड़कों फर्राटा भर हैं। एआरटीओ और खनन विभाग के ऑनलाइन चालान से बचने के लिए कई चालक ट्रक व डंपर की नंबर प्लेट पर मिट्टी व कालिख लगा देते हैं। इससे रजिस्ट्रेशन नंबर छिप जाते हैं और चालान से बच जाते हैं। तमाम वाहन ऐेसे भी नजर आते हैं जिनमें नंबर प्लेट ही नहीं होती। जबकि वाहन में रजिस्ट्रेशन नंबर का अस्पष्ट होना भी यातायात नियमों का उल्लंघन है। बीते दिनों सिराथू में गुरुकुल रोड पर ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

-------------
सड़कों पर दोगुना भार लेकर चल रहे वाहन
मंझनपुर। आमतौर पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाने वाली सड़कों की भार क्षमता 20 से 25 टन होती है। गांव के संपर्क मार्ग की क्षमता मात्र पांच से सात टन होती है, लेकिन ग्रामीण सड़कों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात-दिन सैकड़ों दौड़ रहे छह चक्का से 22 चक्का तक के ओवरलोड बालू और गिट्टी भरे ट्रकों का लोड 40 से 45 टन तक है। यानी सड़कों की क्षमता से दो गुना ज्यादा भार ढोया जा रहा है। छह चक्का ट्रक में 15 टन, 10 चक्का में 25 टन, 12 चक्का में 31 टन और 20 चक्का में 40 से 45 टन तक खनिज लादा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इनका कहना है
ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए अक्सर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती हैं। नंबर प्लेट पर मिट्टी-कालिख पोते मिले वाहनों में चेसिस नंबर के आधार पर ई-चालान किया जा रहा है। ओवरलोडिंग पर रोकथाम के लिए अभियान में और तेजी लाई जाएगी।
शंकर जी सिंह-एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed