{"_id":"5dc7110d8ebc3e5b1562a7c4","slug":"retired-army-shot-dead-by-cleaning-worker-injured-kaushambi-news-ald259750655","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी को रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी को रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली, घायल
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर केस दर्ज, घटना से मेला क्षेत्र में मची अफरातफरी
सिराथू। शुक्रवार की रात कस्बे के दशहरा मेला में एक सफाई कर्मी को रिटायर्ड फौजी ने गोल मारी दी। जख्मी सफाई कर्मी को सीचससी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पहले जिला अस्पताल और फिर एसआरएन रेफर कर दिया। घटना से मेला क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
सैनी क्षेत्र के अल्पी का पुरवा मजरा रामपुर धमांवा निवासी राज कुमार (32)पुत्र उमाशंकर शुक्रवार की रात सिराथू दशहरा मेला देखने आया था। आरोप है कि रात तकरीबन पौने 12 बजे नगर के धाता रोड पर बॉब शाखा के समीप सफाई कर्मी राज कुमार को रिटायर्ड फौजी बलराम पुत्र मेवा लाल निवासी रामपुर धमांवा ने गोली मार दी। फौजी द्वारा मेला के दौरान गोली मारने से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी सफाई कर्मी को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। अधीक्षक डॉ हेमंत बिसेन ने बताया कि गोली पेट के बाएं हिस्से में लगी होने से हालत गंभीर थी। उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से उसे चिकित्सकों ने उसे एसआरएन भेज दिया। सैनी कोतवाल बीपी त्रिपाठी का कहना है कि पैसे के लेने-देन के विवाद में फौजी ने सफाई कर्मी को गोली मारी है। पुलिस ने जख्मी सफाई कर्मी के पिता की तहरीर पर रिटायर्ड फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। वह पकड़ा नहीं जा सका।