{"_id":"65b19946b2b667592d0bb3d4","slug":"raped-a-teenage-girl-by-luring-her-refused-to-marry-her-when-she-became-pregnant-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-7736-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से इन्कार
Thu, 25 Jan 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता की मां ने आरोपी युवक और उसके घर वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
इलाके एक गांव की महिला बीमार हैं। महीने भर पहले इलाज करवाने के लिए बाहर जाते समय महिला ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को बड़ी बेटी की ससुराल में छोड़ दिया था। बड़ी बेटी के पड़ोसी की पश्चिमशरीरा के एक गांव में रिश्तेदारी है। पड़ोसी के बहन का लड़का वहां आता जाता था।
आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। फिर अक्सर वह किसी न किसी बहाने किशोरी का शोषण करता और कहता कि जल्द शादी करेंगे। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। दो दिन पहले किशोरी ने यह जानकारी युवक को दी तो उसने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
किशोरी की मां और बहन से यह जानकारी युवक के परिजनों को दी गई तो वे गालियां देते हुए झगड़ा करने लगे। पीड़िता की मां ने बुधवार को थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी। इस बाबत इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।