{"_id":"655e230de60758b27a055064","slug":"rape-victim-s-murderer-arrested-in-police-encounter-shot-in-leg-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : दुष्कर्म पीड़िता का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : दुष्कर्म पीड़िता का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Wed, 22 Nov 2023 09:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 Nov 2023 09:25 PM IST
सार
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अपने को चारों तरफ से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार की देर शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हत्यारोपी अशोक कुमार को पुलिस घटना के बाद से ही खोज रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घेर लिया। घटना स्थल पर छह थानों की टीम पहुंची थी। पुलिस ने इसके एक अन्य आरोपी गुलाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अपने को चारों तरफ से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। महेवा घाट थाना क्षेत्र के ढेरहा गांव में दो दिन पहले एक 20 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी के पैर में तीन गोली लगी है। इसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन