फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Rajdhani Express bus operation started from Kaushambi depot

Kaushambi News: कौशाम्बी डिपो से राजधानी एक्सप्रेस बस का संचालन शुरू

Wed, 08 Mar 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 08 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express bus operation started from Kaushambi depot
कौशाम्बी डिपो से राजधानी एक्सप्रेस बस का संचालन शुरू
विज्ञापन

- भाजपा जिलाध्यक्ष ने डिपो से हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
- अब लखनऊ के लिए संचालित होने लगी तीन बसें, सफर हुआ आसान

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कौशाम्बी बस डिपो से प्रदेश की राजधानी का सफर अब आसान हो गया है। यहां से मंगलवार को लखनऊ के लिए राजधानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही जिले से लखनऊ के लिए बसों की संख्या तीन हो गई है। यह तीन बसें प्रयागराज, कौशाम्बी, रायबरेली, लखनऊ व कानपुर का सफर आसान करेंगी।
होली के पहले प्रदेश सरकार ने राजधानी एक्सप्रेस की सौगात दी थी। इस बस का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को कौशाम्बी डिपो से किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने राजधानी एक्सप्रेस का शुभारंभ करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर गंभीर है। यह राजधानी एक्सप्रेस जिले के कई नगर व गांवों को जोड़ते हुए लखनऊ तक जाएगी। इस बस के संचालन से लोगों को राजधानी के सफर में काफी सहूलियत मिलेंगी। एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस प्रयागराज से रोजाना सुबह करीब पांच बजे कौशाम्बी (मंझनपुर) आएगी। रास्ते में बस का स्टॉपेज मूरतगंज व भरवारी होगा। सुबह 6.10 बजे यह बस लखनऊ के लिए रवाना होगी। रास्ते में सिराथू व सैनी में मुसाफिरों को बैठाने के लिए बस रुकेगी। इसके बाद बस का अगला पड़ाव 8.15 बजे सीधे रायबरेली में होगा। यहां वृंदावन ढाबे के 15 मिनट के लिए बस यात्रियों के जलपान के लिए रोकी जाएगी। इसके बाद बस सीधे 10. 30 आलमबाग (लखनऊ) बस स्टॉप में रुकेगी। इस मौके पर एआरएम लीडर रोड आरएस वर्मा ने बताया कि इससे पहले दो बसें सरायअकिल बस स्टॉफ से मंझनपुर होते हुए लखनऊ तक जाती थी। अब यह राजधानी एक्सप्रेस भी बेड़े में शामिल हुई है। इस मौके पर रामनरेश, पूजा आदि रोडवेज कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कटाया टिकट, किया सफर
मंझनपुर। प्रयागराज से चलकर मंझनपुर, सैनी, रायबरेली, लखनऊ व कानपुर को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का मंगलवार से कौशाम्बी डिपो में संचालन शुरू हो गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष लोकेश कुमार उर्फ पप्पू चौधरी, महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य आशारानी, श्रीश कुमार पांडेय, फूलचंद्र सरोज ने बस कंडक्टर नीकेश कुमार से सिराथू तक का टिकट लिया। यह लोग राजधानी एक्सप्रेस के पहले मुसाफिर बने। भाजपा नेता पप्पू चौधरी ने कहा कि अभी तक लखनऊ जाने के लिए पहले या तो प्रयागराज या फिर फतेहपुर जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कौशाम्बी (मंझनपुर) से लखनऊ का किराया
----
0 मंझनपुर से सिराथू - 23 रुपये
0 मंझनपुर - सैनी - 27 रुपये
0 मंझनपुर - रायबरेली - 134 रुपये
0 मंझनपुर से लखनऊ - 267 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed