फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Raj is honing talents by turning the village garden into a playground

Kaushambi News: गांव के बाग को खेल का मैदान बना प्रतिभाओं को तराश रहे राज

Fri, 26 Jan 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 26 Jan 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Raj is honing talents by turning the village garden into a playground
जुगराजपुर गांव में खेल मैदान में प्र​शिक्षण लेता ​खिलाड़ी। संवाद
खेल की दुनिया से युवाओं को परिचित कराने के लिए राज ने गांव के एक बाग को खेल का मैदान बना दिया। इसके बाद प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। इंटर पास राज 40 से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। राज उनकी दिनचर्या के साथ खाने-पीने का मेन्यू तक निर्धारित करते हैं।
विज्ञापन

गोली, पतंग, गुल्ली-डंडा आदि खेलों में समय गंवाने वाले गांव के किशोरों को खेल की दुनिया से जोड़ने के जज्बे के साथ जुगराजपुर के राज पांडेय उन्हें खेल की बारीकियां बता रहे हैं। आठ बरस से लेकर 16 बरस तक के किशोरों को राज पांडेय कबड्डी, कुश्ती, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो तथा दौड़ का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीते छह वर्ष से खेलों से जुड़े राज दो बार कबड्डी में जिला चैंपियन रहेे। उन्हें वर्ष 2021 में मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला था, लेकिन वह आर्थिक कारणों से नहीं शामिल हो सके। अब वह गांव के किशोरों के माध्यम से अपना सपना पूरा करने की आस देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज किशोरों को उठाने, खेलने के लिए जागरूक करने सहित पोषक तत्वों के आधार पर उनके लिए खाने-पीने का मेन्यू भी निर्धारित करते हैं।
अभिषेक गौतम कहते हैं, खेल के लिए केवल विद्यालय का ही सहारा था। अब राज ने खेल की बारिकयां बतानी शुरू की हैं, इससे खेल में निखार आ रहा है।
वहीं, आजाद द्विवेदी कहते हैं, कबड्डी में रुचि है। यहां खेल से जुड़ी हर जानकारी सहित बेहतर प्रशिक्षण भी मिल रहा है। ऐसे में अब खेल में भविष्य दिख रहा है।


तिलक इंटर काॅलेज के पीटीआई को माना आदर्श
कनैली के तिलक इंटर कॉलेज से राज पांडेय ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। यहां पढ़ते हुए कई खेल सीखे, लेकिन कबड्डी उनका पसंदीदा खेल रहा है। दो बार जिला चैपिंयन भी रहे। तिलक इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक सतीश चौधरी राज के प्रेरणास्रोत रहे हैं।

जुगराजपुर गांव में खेल मैदान में प्रशिक्षण लेता खिलाड़ी।       संवाद

जुगराजपुर गांव में खेल मैदान में प्रशिक्षण लेता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed