फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Raghurai is being worshiped in every home, congratulations are heard everywhere

Kaushambi News: घर-घर पूजे जा रहे रघुराई, हर तरफ सुनाई दे रही बधाई

Mon, 22 Jan 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 22 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Raghurai is being worshiped in every home, congratulations are heard everywhere
पश्चिम शरीरा कस्बे में श्रीराम जी की शोभा यात्रा निकालते भक्त। संवाद
अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में उत्सव है। यहां सनातन धर्म को मानने वालों ने अपने यहां भगवान राम जानकी की प्रतिमा स्थापित की है। जिले के लोग मंदिरों की सजावट के साथ आज वहां मानस का पाठ करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिन मंदिरों में मानस का पाठ नहीं हुआ, वहां पर सुंदरकांड का पाठ होगा। गली-गली रामोत्सव की धूम है। लोगों ने पटाखे व आतिशबाजी की बुकिंग कराई है। फूल-माला के कारोबारियों को मंदिर सजाने का ऑर्डर दिया गया है। पूर्व संध्या पर ही दूधिया रोशनी से मंदिर जगमगाए।
विज्ञापन

हर घर भगवा छाएगा, रामराज्य फिर आएगा
मुख्यालय में पुराने अस्पताल के पास से रामराजा शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके अलावा यह भी उद्घोष किया कि घर-घर भगवा छाएगा, रामराज्य अब आएगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी, डॉ.नीतू कनौजिया, सभासद झल्लर चौरसिया, शिवरतन गुप्ता, मनोज, राकेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौमी एकता का बड़ा संदेश, नियाज बोले सबके दाता राम

सिराथू तहसील के सौरई बुजुर्ग गांव में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए। पांच सौ वर्षों बाद अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान राम, सीता की भव्य शोभायात्रा डीजे के साथ निकाली गई।
शोभा यात्रा की अगवानी करने के बाद पूर्व प्रधान नियाज़ अहमद ने भगवान की आरती उतारी। इस मौके शिव शंकर त्रिपाठी, उमेश मिश्रा, सच्चिदानंद त्रिपाठी, महाजन पटेल, कुलदीप पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सबके दाता राम, बोलो, जय श्रीराम
कस्बे में रविवार को गल्ला मंडी से गाजे-बाजे के साथ भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरबशरीरा स्थित झारखंडी मंदिर तथा गांव होते हुए यात्रा सब्जी मंडी पहुंची, जहां पर यात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर, विपिन केसरवानी, श्रीधर पांडेय, आकाश कौशल, मलखान सिंह, संतोष कौशल,पवन केसरवानी,राजबहादुर केसरवानी, विजय पांडेय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विजिया चौराहे पर आज होगा सुंदरकांड पाठ
विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में कौशाम्बी विकास खंड के विजिया चौराहे पर भगवान श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कौशाम्बेश्वर संकट मोचन आश्रम, जोटका, कौशाम्बी तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

समापन पर रामभक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कौशबेश्वर संकट मोचन आश्रम में सोमवार, 22 जनवरी को सुंदरकांड का पाठ और प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस मौके पर संयोजक राजू केसरवानी ,रोहित मिश्र,कौशिक अग्रहरि, अजय अग्रहरि, प्रद्युम अग्रहरि, रिंकू केसरवानी आदि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed