फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ragging: Forced to bow head, cut zero and make two braids

रैगिंग : सिर झुकाने, जीरो कटिंग और दो चोटी बनाने के लिए किया मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Ragging: Forced to bow head, cut zero and make two braids
शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को सिर झुकाने, जीरो कटिंग और दो चोटी बनाने के लिए मजबूर किया गया। एंटी रैगिंग सेल नई दिल्ली में शिकायत न होती तो शायद मामला दबा रहता। हालांकि, महाविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त संदेश दिया है।
विज्ञापन

निलंबित किए गए बैच की कक्षाएं एक माह के लिए स्थगित कर दी गईं और छह दिसंबर से एक माह के लिए छात्रावास खाली करने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही छात्रों और अभिभावकों से अनिवार्य शपथ पत्र जमा करने का निर्देश जारी किया गया है। ऐसा न करने पर कक्षाओं में उपस्थिति और भविष्य में महाविद्यालय में बने रहने पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

इनसेट

जूनियर्स का मनोबल बढ़ा, कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी

सख्त कार्रवाई से प्रथम वर्ष के छात्रों का भरोसा बढ़ा है। वहीं प्रशासन ने फैकल्टी मॉनिटरिंग, वार्डन राउंड और हेल्पलाइन सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं कुछ सीनियर्स ने दंड को कठोर बताया लेकिन प्रबंधन का रुख साफ है कि रैगिंग पर जीरो टॉलरेंस रहेगा। और आगे निगरानी व प्रतिबंध और मजबूत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed