फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Protest started on social media regarding the expansion of Nagar Panchayats

Kaushambi News: नगर पंचायतों के विस्तार को लेकर सोशल मीडिया में शुरू हुआ विरोध

Sun, 03 Aug 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 03 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Protest started on social media regarding the expansion of Nagar Panchayats
नगर पंचायत सीमा विस्तार को लेकर सोशल मीडिमा में वायरल हो रही पोस्ट।
नगर पंचायतों के सीमा विस्तार को लेकर सिराथू और अजुहा में सियासी घमासान शुरू हो गया है। एक्स, फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप समेत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिये विरोधी पोस्ट वायरल की जा रही है। पोस्ट के जरिये लोग नगर विस्तार के माध्यम से सरकारी धन लूटने के साथ ही गंवई राजनीति खत्म करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


ढाई दशक पहले गठित सिराथू नगर पंचायत के विस्तार के लिए चेयरमैन भोला यादव ने पिछले दिनों सीमावर्ती ग्राम पंचायत भडेहरी,सैनी गरई, रामपुर धमावां, करनपुर सौंरई, सैनी, चक मनिकपुर सैयदराजे सहित 10 गांव को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था। इस पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने तहसील प्रशासन को पत्र भेज कर रिपोर्ट मांगी थी। इसी तरह अजुहा नगर पंचायत के विस्तार के लिए धुमाई, कनवार, केन, लोंहदा, भैरावां, टांडा गांव को शामिल करने को लेकर एडीएम शालिनी प्रभाकर ने रिपोर्ट मांगी जिस पर तहसीलदार अनंत राम अग्रवाल ने नायब तहसीलदार विनय सिंह व अतुल कुमार वर्मा के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम गठित कर सभी ग्राम पंचायत का राजस्व ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

दो नगर पंचायत की सीमा विस्तार की कवायद शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पर इसका विरोध हो रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अश्वनी सिंह, समाजसेवी श्रवण पटेल, दिनेश सोनकर और कुलदीप पटेल आदि लोगों ने नगरीय क्षेत्र में शामिल होने के बाद विकास होने की बात कह कर इस कदम की सराहना कर रहे हैं। फिलहाल शासन का आदेश है कि नगर के विस्तार के बाद ग्राम पंचायत का चुनाव कराया जाएगा। जिसके लिए सीमा विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

नगर पंचायत सीमा विस्तार को लेकर सोशल मीडिमा में वायरल हो रही पोस्ट।

नगर पंचायत सीमा विस्तार को लेकर सोशल मीडिमा में वायरल हो रही पोस्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed