फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   programme in police lines

दीक्षांत समारोह में आरक्षियों ने ली शपथ

Sat, 08 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 08 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
programme in police lines
programme
पुलिस लाइन में शुक्रवार को प्रशिुक्ष आरक्षियों का दीक्षांत समारोह हुआ। एसपी वीके मिश्र ने परेड की सलामी ली। इसके बाद प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वालों को एसपी ने सम्मानित भी किया। पुलिस भर्ती सेवा बोर्ड से कौशाम्बी पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के लिए 198 आरक्षी भेजे गए थे। इनमें से पांच आरक्षी किसी कारणवश प्रशिक्षण में प्रतिभाग के लिए नहीं आए। 193 जवानों को यहां प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को प्रशिक्षु आरक्षियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा किया। दीक्षांत समारोह शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में हुई। एसपी वीके मिश्र ने सात टोलियों की सलामी ली। सलामी लेने के बाद एसपी वीके मिश्र ने पद व गोपनीयता की आरक्षियों को शपथ दिलाई। परेड में प्रथम, द्वितीय व तीसरे नंबर पर आने वाली टोली के कमांडर व जवानों को सम्मानित किया। इनको प्रशिक्षण देने वाले टीचरों को भी सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण लेने वालों में  40 जवान इलाहाबाद, 36 जवान गोरखपुर, 65 जवान प्रतापगढ़, 23 जवान अमेठी, बांदा में 10 और 19 जवान बाराबंकी के थे। समारोह संपन्न होते ही जवानों ने जमकर जश्न मनाया। देर शाम वह अपने-अपने जनपदों के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed